धमतरी : युवा महोत्सव का आयोजन 15 नवंबर से ब्लॉक मुख्यालयों में
धमतरी, 15 अक्टूबर 2019
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आगामी 15 नवंबर से युवा महोत्सव का आयोजन ब्लॉक मुख्यालयों में किया जाएगा। खेल अधिकारी सुश्री सुधा कुमार ने बताया कि इसमें 15 से 40 अथवा उससे अधिक आयु वर्ग के युवा हिस्सा ले सकते हैं। इसके तहत् 18 सांस्कृतिक विधाएं-लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, शास्त्रीय गायन (हिन्दूस्तानी/कर्नाटक), शास्त्रीय वादन (सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम), गिटार, मणीपुरी, ओड़िसी, भरतनाट्यम, कत्थक, कुचीपुड़ी और वक्तृत्व कला शामिल है। इसके अलावा गेड़ी नाचा, राउत नाचा, डंडा नाचा, पारंपरिक वेशभूषा, चित्रकला, वादविवाद, क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इच्छुक कलाकार इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए रूद्री स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग से सम्पर्क कर सकते हैं। बताया गया है कि राज्य स्तर पर यह प्रतियोगिता आगामी 12 जनवरी 2020 को राजधानी रायपुर में आयोजित की जाएगी।
धमतरी : परियोजना क्रियान्वयन समिति की बैठक 17 अक्टूबर को
धमतरी, 15 अक्टूबर 2019 - परियोजना क्रियान्वयन समिति की बैठक आगामी 17 अक्टूबर को आहूत की गई है। दोपहर तीन बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में विशेष केन्द्रीय सहायता, आदिवासी क्षेत्र उपयोजना, विशेष पिछड़ी जनजाति (कमार विकास अभिकरण) के तहत् अपूर्ण कार्यों की कार्यवार समीक्षा कलेक्टर श्री रजत बंसल द्वारा की जाएगी।

No comments:
Post a Comment