मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न परियोजनाओं मंे बच्चों व महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एनिमिया पीडि़त महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइंया दी गयी। बच्चों का वजन कर चिकित्सकीय परामर्श व पौष्टिक आहार का कीट दिया गया।
जांजगीर-चांपा : मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान: बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं महिलाओं का एनीमिया टेस्ट किया गया
बम्हनीडीह में अबतक 1542 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया - जांजगीर-चांपा, 15 अक्टूबर 2019
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी जयंती 02 अक्टूबर से आज तक बम्हनीडीह ब्लाक में एक हजार 542 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। शिविर में घर में पौष्टिक भोजन तैयार करने के बारे में बताया गया। घर की साफ-सफाई एवं शारीरिक स्वच्छता को दिनचर्या में अपनाने के लिए प्रेरित किया। शासन की योजनाओं की जानकारी दी गयी। नियमित टीकाकरण, संस्थागत सुरक्षित प्रसव, महतारी एक्सप्रेस, गरम भोजन योजना, वजन त्यौहार, रेडी-टू-इट, आयरन टेबलेट आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का वजन किया गया। बच्चों की देख-रेख पौष्टिक भोजन, स्तनपान एवं घर में पौष्टिक भोजन तैयार करने की विधि बतायी गयी। जिले में संचालित एनआरसी केन्द्रों के बारे में बताया गया।

No comments:
Post a Comment